सुनील शुक्ला भोपाल और सौरभ शर्मा जबलपुर प्रभारी बने : प्रदेश चुनाव संचालन समिति का गठन
न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर
संवाददाता : कांतिलाल भूरिया ने मप्र विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव अभियान समिति के जिला अध्यक्ष घोषित किये । जबलपुर के श्री सुनील शुक्ला को भोपाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं युवा जुझारू नेता श्री सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर का प्रभारी बनाया गया है कांग्रेस नेता संजय दुबे समिति के प्रदेश प्रभारी विनोद इरपाचे कार्यालय प्रभारी मनोनीत सुनील शुक्ला को समिति में भोपाल का अध्यक्ष बनाया डिजिटल डेस्क, भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव अभिय
ान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भूरिया ने विधानसभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर चुनाव अभियान समिति के 49 जिला अध्यक्षों का मनानयन किया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर चुनाव अभियान समिति के संचालन के लिए कांग्रेस नेता संजय दुबे को समिति का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं कांग्रेस नेता विनोद इरपाचे को समिति का कार्य देखने हेतु कार्यालय प्रभारी बनाया है। दोनों पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक समिति के सभी जिला अध्यक्षों की गतिविधियों का समय-समय पर फीडबैक लेंगे और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री भूरिया को अवगत करायेंगे