भाजपा ने 39 सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जारी हुई सूची
  newsrecall.in
न्यूज़ रिकॉल
       17 Aug, 2023
unlink

भाजपा ने 39 सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जारी हुई सूची

न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर

संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी ने अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में 39 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिससे इन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने वालों की उठापटक बंद हो गई है और जो लोग कसरत कर रहे थे उन्हें राहत मिली है। जबलपुर पूर्व से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने श्री अंचल सोनकर पर विश्वास जताया है। उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह स

ीट अभी पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पास है। बरगी में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के पुत्र नीरज ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है, हालांकि यहां के वर्तमान विधायक संजय यादव की स्थिति अच्छी दिख रही है। फिर भी यह परिवर्तन कारगर हो सकता है। नीरज ठाकुर को पूरा समय मिलेगा वातावरण अपने पक्ष में करने का ।शायद यही अवसर होगा जिसमें वह अपने परिवार के प्रति जनाधार को साबित कर पाएंगे

वीडियो
  होम